मास्टरमाइंड स्कूल में हर्षोल्लास से साथ रंगोत्सव । विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और प्रेम व सद्भावना के रंगों में रंगे नजर आए।
मास्टरमाइंड स्कूल में हर्षोल्लास से साथ रंगोत्सव । विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और प्रेम व सद्भावना के रंगों में रंगे नजर आए।
सारंगपुर//
सारंगपुर के मास्टरमाइंड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का उत्सव। आपसी प्रेम का दिया संदेश
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन की ओर से किया , जिसमें शिक्षकों ने सभी छात्रों को तिलक लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बच्चों ने भी आपस में रंग खेलकर इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक सी पी पाटीदार ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय और आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक भी है।"
कार्यक्रम के दौरान होली से जुड़ी रोचक जानकारियां भी साझा की गईं। शिक्षकों ने बताया कि होली का पर्व हमें भक्त प्रह्लाद की कहानी की याद दिलाता है, जिसमें सत्य की जीत और अन्याय के अंत का संदेश मिलता है। साथ ही, वृंदावन और बरसाने की लठमार होली, फूलों की होली और उत्तर भारत में मनाए जाने वाले होली के अनोखे रूपों पर भी चर्चा की गई।

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं