मिलावटी दूध पर प्रशासन सख्त: गोपाल दुग्ध डेयरी पर 100 लीटर संदिग्ध दुध के लिए सैंपल कलेक्टर ने दिए है मिल्क चिलिंग सेंटर की जांच के आदेश, खाद्य एवं औषधि निरीक्षण खत्री ने की कार्रवाई
मिलावटी दूध पर प्रशासन सख्त:
गोपाल दुग्ध डेयरी पर 100 लीटर संदिग्ध दुध के लिए सैंपल
कलेक्टर ने दिए है मिल्क चिलिंग सेंटर की जांच के आदेश, खाद्य एवं औषधि निरीक्षण खत्री ने की कार्रवाई
न्यूज, सारंगपुर।
जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कडे कदम उठाए हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मिलावटी दूध की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए सभी मिल्क चिलिंग सेंटर्स की नियमित जांच के आदेश दिए हैं। इन्हें आदेशो के तहत मंगलवार को खाद्य एवं औषधि निरीक्षक सुरेश सिंह खत्री ने रंगेरवाड़ी रोड स्थित गोपाल दुग्ध डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने वह पर मिले 100 लीटर संदिग्ध दुध के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि यह पर मिलावटी दुध की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसके बाद हमने दुध, घी और पनीर के सैंपल लिए है। श्रीखत्री ने बताया कि कलेक्टर महोदय ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को दूध की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। धारा 144 के तहत नियमित जांच अनिवार्य की गई है। दूध में मिलावट पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिष्ठान भंडारो पर की कार्रवाई
श्रीखत्री ने बताया कि हमारे द्वारा आकोदिया रोड एवं एबी रोड पर मौजूद मिष्ठान भंडारो पर हमारे द्वारा जांच की गई। हमारे द्वारा होली पर्व को लेकर मकद के लड्डू, गुपचुप मिठाई और मावा मिठाईयों के सैंपल लिए गए है। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। समाचार लिखे जाने तक अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी रही।

मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं