चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर बने भारत के नंबर 4 के सबसे बड़े सवाल का जवाब
Shreyas Iyer: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा थे, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या भी थे. मगर इन सारे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत के चैंपियन बनने की स्क्रिप्ट में श्रेयस अय्यर ने अपना पन्ना जोड़ा. उन्होंने अपने बल्ले से जो किया, उस मामले में वो टूर्नामेंट में नंबर वन बल्लेबाज बने. दुनिया रो-को यानी रोहित-कोहली का दम भरती रही और श्रेयस अय्यर अपनी बैटिंग से चुपचाप भारतीय टीम के सबसे बड़े सवाल का जवाब बनते दिखे. यहां सबसे बड़े सवाल से मतलब टीम इंडिया में नंबर 4 की पोजिशन से है. वनडे फॉर्मेट में इस नंबर पर श्रेयस अय्यर अब भारतीय टीम की रीढ़ बन चुके हैं, ये बात चैंपियंस ट्रॉफी में किए उनके प्रदर्शन से साफ हो चुकी है.
सबसे ज्यादा रन बनाने में श्रेयस अय्यर नंबर 1 भारतीय
श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले 5 मैचों में 48.60 की औसत से 243 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 16 चौके लगाए. ये सभी रन श्रेयस अय्यर ने नंबर 4 की पोजिशन पर खेलते हुए बनाए. इस दमदार प्रदर्शन के साथ वो टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. यानी, रनों के मामले में वो चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज रहे.
जब-जब लड़खड़ाई भारतीय पारी, अय्यर ने आकर संभाला- अजय जडेजा
मिडिल ओवरों में भारतीय पारी को चलाने को लेकर श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हुई. इसमें उनके स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की काफी सराहना हुई. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद यू-ट्यूब चैंनल पर बैठकर अजय जडेजा, वसीम अकरम, निखिल चोपड़ा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने अय्यर के नाम के कसीदे पढ़े. अजय जडेजा ने कहा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जब भी भारत की पारी लड़खड़ाई श्रेयस अय्यर ने उसे ना सिर्फ बखूबी संभाला बल्कि चलाते भी दिखे.
नंबर 4 पर कंसिस्टेंट रहे अय्यर
श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेली 5 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा, इसके बावजूद वो टूर्नामेंट के दूसरे और भारत ने नंबर वन टॉप स्कोरर हैं. ये बताने को काफी है कि वो कितने कंसिस्टेंट रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में बस 2 फिफ्टी प्लस स्कोर जड़े. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका योगदान टीम के काम आया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से भी ज्यादा खुशी है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी उनका पहला ICC खिताब है.
BCCI ने कॉन्ट्रेक्ट से किया था बाहर, अब भरा वापसी का दम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का तमगा हासिल करने वाले ये वही श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें पिछले साल BCCI ने कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था. लेकिन अब जो उन्होंने किया है, उससे ना सिर्फ BCCI को जवाब दिया है. बल्कि उसके खिलाड़ियों वाले कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में फिर से वापसी का दम भी भरा है.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल