करेली में फिल्मी अंदाज में पहुंचे शराब ठेकेदार के गुंडे, लोगों को घरों से निकालकर पीटा
नरसिंहपुर: करेली कस्बे में शराब ठेकेदार के गुंडो ने जमकर आतंक मचाया. फिल्मी अंदाज में गुंडे कई गाड़ियों में बैठकर शहर के राजेंद्र वार्ड में पहुंचे. बदमाशों ने पहले फायरिंग की और उसके बाद लोगों को घरों से निकालकर मारना शुरू कर दिया. इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं. शहर के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा विवाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
करेली में शराब माफिया का आतंक
करेली तहसील में बीती रात जमकर गुंडागर्दी हुई. लगभग एक दर्जन वाहनों में शराब ठेकेदार के गुंडे हथियारों के साथ करेली कस्बे के राजेंद्र वार्ड में पहुंचे और इन लोगों ने यहां जमकर आतंक मचाया. कई लोगों के साथ मारपीट की. कई युवकों को घर से निकालकर मारा. लोगों को डराने धमकाने के लिए हवाई फायर भी किए.इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी मनोहर ठाकुर ने बताया कि "रात को अचानक 20 से 25 लोग कई वाहनों में सवार होकर एक साथ पहुंचे. सभी लोग हथियारों और लाठी-डंडों से लैस थे. इन गुंडों का सरगना आशीष महाराज हाथ में बंदूक लिए था और उसने 4 राउंड फायर किए. घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं."
अवैध शराब से जुड़ा है मामला
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है. स्थानीय निवासी आशीष नेमा ने बताया कि "यह विवाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है. राजेंद्र वार्ड में कुछ जगहों पर कच्ची शराब बनाई जाती है. आशीष महाराज करेली में अंग्रेजी शराब दुकान का ठेकेदार है. इसी कारण यहां लोगों से मारपीट की गई."
मामला दर्ज कर जांच जारी
एडिशनल एसपी संदीप भूरिया ने बताया कि "इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं. जिसमें 2 लोगों के सिर पर चोट है. मौके पर जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उसमें 8 गाड़ियां नजर आ रही हैं. इन गाड़ियों से लगभग 50 से ज्यादा लड़के डंडे लेकर देर रात पहुंचे हैं. इन लोगों ने राजेंद्र वार्ड में आतंक मचाया है. घायल लोगों के अनुसार आशीष महाराज के खिलाफ बलवा और धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है."

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल