नागिन 7 में लीड रोल की चर्चा, अविका गौर की वापसी की खबर पर सोशल मीडिया में मची हलचल
एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर काफी बज है. एकता ने अभी तक 6 सुपरहिट सीजन दिए हैं. अब वो नया सीजन लेकर आ रही हैं. शो की उन्होंने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. उसी के बाद से शो चर्चा में है. कौन शो में लीड रोल प्ले करेगा इसे लेकर बहुत बज है. कई एक्ट्रेसेस जैसे प्रियंका चौधरी, ईशा मालवीय, रुबीना दिलैक, दिशा परमार के नाम सामने आए. हालांकि, अब नई खबरें हैं कि शो में बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर लीड रोल निभाने वाली हैं.
अविका गौर ने किया रिएक्ट
रिपोर्ट्स हैं कि अविका गौर टीवी पर वापसी करने जा रही हैं. वो एकता के नागिन 7 में दिखेंगी. जब ये खबरें सोशल मीडिया पर फैली तो एक्ट्रेस ने इन पर रिएक्ट किया और इन खबरों को झूठा करार दे दिया. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा- ऐसा है? मुझे इसके बारे में क्यों नहीं पता?
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर जब खबरें आई थीं तो एक्ट्रेस ने उन खबरों को नकार दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- अफवाहें? मैंने ये खबरें देखी. एक्साइटमेंट? झूठ नहीं बोलूंगी. मैंने एंजॉय किया. लेकिन सच कहूं तो मैं नागिन नहीं बन रही हूं.
एकता कपूर की सुपरहिट नागिन
एकता के नागिन की बाद करें तो पहले सीजन में मौनी रॉय ने लीड रोल प्ले किया था. उनको शो में इतना पसंद किया गया कि दूसरे सीजन में भी वो ही लीड रोल में दिखीं. इसके बाद के सीजन में सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, अनिता हसनंदानी, रश्मि देसाई, जैस्मिन भसीन, तेजस्वी प्रकाश, करिश्मा तन्ना, हिना खान, अदा खान जैसी एक्ट्रेसेस नागिन बन चुकी हैं. अब देखना मजेदार होगा कि कौन एक्ट्रेस शो में लीड रोल निभाएंगी.

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण