पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री पटेल व राज्य मंत्री श्री पँवार ने सुठालिया में वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री पटेल व राज्य मंत्री श्री पँवार ने सुठालिया में वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण
राजगढ //
प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास,श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग नारायण सिंह पंवार ने सुठालिया नगर में वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
अनावरण कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों की मूर्तियां हमेशा प्रेरणा देती हैं। वीरांगना रानी अवन्ती बाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए कोई जीवन दान करने वाली है तो वह वीरांगना रानी अवन्ती बाई है, उन्होंने कहा कि मैं सभी माता बहनों एवं युवा साथियों से कहना चाहता हूं की रानी अवन्ती बाई लोधी के जीवन को सभी को जानना चाहिए। रानी अवन्ती बाई लोधी ने देश के लिए कुर्बानी दी है उन्हें समझने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने संबोधित करते हुए कहा कि रानी अवन्ती बाई जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमेशा हमें प्रेरणा देते आए हैं। उन्होंने अंग्रेजों से अनेकों युद्ध किए हैं उन्होंने अपने जीवन का बलिदान राष्ट्र के लिए दिया है। रानी अवन्ती बाई लोधी हमेशा गरीबों के कल्याण का कार्य करने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी,जिला विकास एवं निगरानी समिति सदस्य ज्ञान सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह सोंधिया, विपिन कुमार डेबिट विधायक एटा उत्तर प्रदेश, विधायक गोविंद रानीपुर राजस्थान, पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गण एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त