मोस्ट वांटेड गिरफ्तार: 41 दिन बाद सौरभ शर्मा लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में
भोपाल: 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मामले में मोस्ट वांटेड सौरभ शर्मा आखिरकार पकड़ा गया। 41 दिन बाद तीन जांच एजेंसियों का इंतजार खत्म हुआ। वह सुबह 11 बजे लोकायुक्त दफ्तर पहुंचा। यहां पहुंचते ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही भोपाल जिला कोर्ट में चहल-पहल है। यहां पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। मीडियाकर्मियों की भीड़ लगी हुई है। सौरभ से पूछताछ जारी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर जिला कोर्ट में पेश करने के बाद लोकायुक्त पुलिस उसे अपने दफ्तर ले गई। यहां सौरभ से पूछताछ जारी है। इस बीच खबर यह भी आ रही है कि पूछताछ के दौरान सौरभ के वकील ने लोकायुक्त से रिकॉर्डिंग की भी गुहार लगाई है। फिल्मी अंदाज में हुई गिरफ्तारी सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस ने उसे पिछले दरवाजे से जिला कोर्ट में पेश किया। वहां से लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब सौरभ शर्मा कई बड़े राज उगल सकता है।
सौरभ की जान को खतरा
सौरभ के वकील का कहना है कि सौरभ की जान को खतरा है, यही वजह थी कि हम चाहते थे कि सौरभ जिला कोर्ट में सरेंडर करे। लेकिन लोकायुक्त टीम ने उससे पहले ही सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
वकील राकेश पाराशर का दावा है कि गिरफ्तारी अवैध है
सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी को उनके वकील राकेश पाराशर ने अवैध बताया है। राकेश पाराशर ने दावा किया है कि लोकायुक्त ने उनके सरेंडर करने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राकेश पाराशर ने कहा कि हमने कोर्ट में सरेंडर करने की अपील की थी। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए हमें आज आने का समय दिया है। उन्होंने लोकायुक्त पर आरोप लगाया कि वाहवाही बटोरने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी अवैध है। वकील ने यह भी कहा कि सौरभ की जान को खतरा है।
सोमवार को दाखिल की थी अर्जी
सोमवार को सौरभ शर्मा के सरेंडर की खबर के बाद जिला कोर्ट में शाम 4 बजे तक काफी गहमागहमी रही। तीन एजेंसियों को चकमा देते हुए सौरभ शर्मा सोमवार को वकील राकेश पाराशर के साथ सरेंडर करने जिला कोर्ट पहुंच गए।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं