रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम की सिनेमाघरों में शानदार वापसी, बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल
इन दिनों फिल्मी जगत में री-रिलीज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वीर-जारा से लेकर लैला-मजनू तक कई फिल्मों को सालों तक दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया। इन फिल्मों ने री-रिलीज में जमकर नोट छापे हैं। अब बारी पौराणिक फिल्म रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम की है।
31 साल पहले बनी पौराणिक फिल्म रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को 90 के दशक में भले ही ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हुई। लोगों की भारी डिमांड के बाद आखिरकार इसे दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया और अब यह नई कमर्शियल फिल्मों पर भी भारी पड़ रही है।
मंडे टेस्ट में रामायण फेल या पास?
रामायण ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफस पर कब्जा कर लिया है। स्काई फोर्स के बाद एक रामायण ही है, जो अच्छी-खासी कमाई कर बड़े स्टार्स से सजी फिल्मों को भी पछाड़ रही है। 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आई रामायण ने सोमवार की परीक्षा में पास हुई या फेल, इसके शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
वीकेंड पर अच्छा कारोबार करने वाली रामायण की कमाई में भले ही सोमवार को गिरावट आई हो, लेकिन यह कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से आगे निकल गई है। पिंकविला के मुताबिक, रामायण ने चौथे दिन यानी सोमवार को 40 लाख रुपये का कारोबार किया है, जो री-रिलीज के हिसाब से अच्छा कारोबार है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल आंकड़े शेयर नहीं किए हैं।
पहला दिन- 40 लाख रुपये,दूसरे दिन- 70 लाख रुपये, तीसरा दिन- 1 करोड़ रुपये, चौथा दिन- 40 लाख रुपये, लाइफटाइम कलेक्शन- 2.5 करोड़ रुपये
रामायण ने छोड़ा इन फिल्मों को पीछे
रामायण ने आते ही सबसे पहले इमरजेंसी को पछाड़ दिया है। कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा ने सोमवार को सिर्फ 20 लाख रुपये कमाया है। दूसरी ओर आजाद 11 दिनों में ही 5.90 करोड़ रुपये में सिमट गया है। इस फिल्म को थिएटर्स में दर्शक भी नहीं मिल रहे हैं। फिलहाल, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स कर रही है जिसने चार दिन में 68 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं