सारंगपुर में वैष्णव बैरागी समाज में मनाया रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव। मंत्री गौतम टेंटवाल, नपाध्यक्ष पालीवाल सहित कई साधु संत,महंत रहे अतिथि।
सारंगपुर में वैष्णव बैरागी समाज में मनाया रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव। मंत्री गौतम टेंटवाल, नपाध्यक्ष पालीवाल सहित कई साधु संत,महंत रहे अतिथि।
सारंगपुर//
वैष्णव बैरागी समाज ने सोमवार को राजगढ़ जिले के सारंगपुर के राठी परिसर में वैष्णव बैरागी समाज के द्वारा समाज के आराध्य देव भगवान रामानंदाचार्य जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित महंत नरसिंह दास उज्जैन,वैष्णव सरकार भोपाल, कथावाचक सुश्री आरती वैष्णव, हरिओम जी महाराज सारंगपुर,महंत तरुण दास एवं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल , सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने भगवान रामानंदाचार्य जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित किया । इसके पश्चात मंत्री श्री टेटवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वैष्णव बैरागी समाज ने समय-समय पर हिंदू समाज की रक्षा के लिए शस्त्र भी उठाए हैं वैष्णव बैरागी समाज जहां मंदिरों में भगवान की सेवा पूजन करते हैं वही समाज की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनो को चलाना भी जानते हैं। समाज की मांग पर मंत्री श्री टेटवाल ने सारंगपुर में भगवान रामानंदाचार्य जी चौराहा की घोषणा करते हुए उनकी प्राण प्रतिष्ठा करने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित नगर पालिका सारंगपुर के अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि नगर पालिका आपकी है वैष्णव बैरागी समाज के लिए नगर पालिका जो जो भी कर सकती है वह सब पूरा करने के लिए में तैयार हूं मैं आपके द्वारा बताए गए सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। मंच पर अतिथियों के रूप में उपस्थित महंत नरसिंह दास जी, हरिओम जी महाराज, सुश्री आरती वैष्णो ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान रामानंदाचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों का स्वागत रामानंदाचार्य जन्मोत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा साफा बांधकर फूलमालाओं एवं अंग वस्त्र भेंटकर किया गया
इसके पूर्व नगर में वैष्णव बैरागी समाज का विशाल चल समारोह निकल गया जो राठी परिषर से प्रारंभ होकर परशुराम चौराहा अस्पताल रोड, बदलीपुरा, दीनदयाल चौराहा पालीवाल कंपलेक्स होता हुआ पुनः राठी परिसर में पहुंचा चल समारोह का विभिन्न संगठन एवं परिवारों के द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल राठी परिसर में रामानंदाचार्य महाराज की सामूहिक रूप से आरती की गई समारोह में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।
अतिथियों का स्वागत दीपू दास बैरागी सांवरिया वैष्णव राम गोपाल दास बैरागी बालकृष्ण वैष्णव घनश्याम बैरागी मनीष वैष्णव मधुबाला वैष्णव लीना वैष्णव,ममता वैष्णव आरती वैष्णव ,दुर्गेश वैष्णव बबलू वैष्णव राजेंद्र वैष्णव सुनील वैष्णव, ईश्वर वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव,सीताराम वैष्णव, सहित समिति के सदस्यों द्वारा किया गया अतिथियों के रूप में कार्यक्रम मैं अतिथियों के रूप में महंत तरुण दास नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद,विनोद पाटीदार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण वैष्णव ने किया एवं आभार घनश्याम बैरागी ने माना

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं