दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए नाबालिग की डूबने से मौत, तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बच सका
इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में पिकनिक मनाने के दौरान तालाब में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक की पहचान रानीपुरा झंडा चौक निवासी फरीद मंसूरी के बेटे अल्फाज (17) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अल्फाज अपने दोस्तों के साथ बाइक से बागोदा क्षेत्र के जूना पानी फॉल कुंड पर पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय वह तालाब की गहराई में चला गया और डूब गया।
दोस्तों ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया है और मामले में मर्ग दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अल्फाज फेब्रिकेशन का काम करता था। परिवार में उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं, बड़ा भाई मेडिकल दुकान पर काम करता है और एक बड़ी बहन भी है।
अल्फाज परिवार में सबसे छोटा था। दोस्त उमेर, सितेन, हसनैन उर्फ मोइन और इसहाक ने पुलिस को बताया कि नहाते समय अल्फाज गहराई में चला गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। दोस्तों ने तुरंत एक बेल्ट बांधी और उसे उसकी ओर फेंका और उसे बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन बेल्ट उस तक पहुंचने से पहले ही वह और गहराई में चला गया। इसके बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी अल्फाज को बचाया नहीं जा सका और सिर्फ उसका शव ही बाहर निकाला जा सका।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं