महेश्वर में 24 जनवरी को कैबिनेट बैठक, मिल सकती हैं कई सौगातें, महिला मिशन और शराबबंदी पर मैंन फोकस
भोपाल: देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार मप्र को दो नीतियों और एक मिशन समेत कई बड़ी सौगात दे सकती है। मंगलवार को मंत्रालय में प्रमुख प्रस्तावों पर सीएस समेत अफसरों ने मंथन भी किया है। अलग-अलग दौर के मंथन अभी बाकी हैं। बैठक देवी अहिल्या बाई को समर्पित होगी। उन्होंने उद्योग, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक घाटों का जीर्णोद्धार, कुटीर और ग्रामोद्योग की नींव रखने जैसे कई उदाहरण पेश किए थे। सूत्रों के मुताबिक सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट पॉलिसी ला सकती है। धार्मिक शहरों से आगे बढ़कर कई क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी पर सकारात्मक विचार कर सकती है। महिला सशक्तिकरण मिशन को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है।
नए औद्योगिक हब की पहचान
महेश्वर में उद्योगों के क्षेत्र में कई काम हुए हैं। खासकर कुटीर और ग्रामोद्योग को यहां से नई दिशा मिली। इसकी शुरुआत भी देवी अहिल्या ने ही की थी। सूत्रों के मुताबिक सरकार महेश्वर को नए औद्योगिक हब के तौर पर पहचान दे सकती है। क्योंकि सरकार ने वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया है। इसी के तहत सरकार महेश्वर में औद्योगिक गतिविधियों की विभिन्न संभावनाओं पर काम कर रही है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल