मुख्य सचिव जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया
भोपाल : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में फरवरी माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम के लिए किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयोजन स्थल पर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने आमंत्रित वीआईपी और डेलीगेट्स को सुगमता से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्थित प्लानिंग करने के भी निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न सत्रों की व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल पर तैयार की जा रही सुविधाओं, अलग-अलग सेक्टर्स और अतिथियों के लिए समुचित सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
समिट में देश-विदेश से आने वाले निवेशकों और प्रतिनिधियों का स्वागत और उनके लिए उचित प्रबंध तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और निवेशकों को आयोजन के दौरान सकारात्मक अनुभव मिले, इसके लिए हर संभव व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम एवं आयोजन स्थल संबंधी सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी कर ली जाए।
इस दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह, एमडी म.प्र. औद्योगिक विकास निगम चन्द्रमौली शुक्ल, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, कमिश्नर भोपाल संभाग संजीव सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल