महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी ने कहा-
प्रयागराज: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. जहां महाकुंभ में उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ 'संगम घाट' पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने महाकुंभ मेले में इस्कॉन मंदिर के शिविर का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया और उसका वितरण भी किया. गौतम अडानी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और महाकुंभ में आने पर खुशी जाहिर की।
गौतम अडानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अद्भुत, अनोखा और अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया की आस्था, सेवा भावना और संस्कृतियां मां गंगा की गोद में आकर विलीन हो गई हों. कुंभ की भव्यता और दिव्यता को जीवंत रखने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर सभी साधु-संतों, कल्पवासियों और शासन-प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा बलों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. "मां गंगा की कृपा हम सभी पर बनी रहे."
इस साल अडानी ग्रुप इस्कॉन और गीता प्रेस के सहयोग से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है. इस्कॉन के सहयोग से अडानी समूह हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांट रहा है। परिसर में 'अडानी महाप्रसाद' का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
गौतम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं प्रयागराज की धरती पर आया हूं और यहां आना अद्भुत अनुभव रहा है। यहां के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता अवर्णनीय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल