इंदौर में कबाड़ व्यापारी को कचरा फैलाना पड़ा भारी, निगम ने लगाया 1 लाख का स्पॉट फाइन
इंदौर: नगर निगम ने इंदौर के एक कबाड़ व्यापारी पर सड़क पर सामान रखने और कचरा फैलाने पर भारी जुर्माना लगाया है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए नगर निगम लगातार कचरा और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की टीम ने जोन-15 के वार्ड-83 अंतर्गत स्कीम क्रमांक 71 स्थित कबाड़ व्यापारी एनएस ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निगम ने लगाया 1 लाख का जुर्माना: जांच के दौरान निगम की टीम को सड़क पर बड़ी मात्रा में कचरा और गंदगी फैली मिली, जिससे न सिर्फ सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी परेशानी हो रही थी। इसके अलावा जांच में यह भी पाया गया कि व्यापारी ने दस हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस पर कार्रवाई करते हुए निगम ने एनएस ट्रेडर पर एक लाख का स्पॉट फाइन लगाया। नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यापारी और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अतिक्रमण किए गए क्षेत्र को खाली करने का आदेश भी दिया गया।
स्थानीय निवासियों को मिला राहत का आश्वासन
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने निगम की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। निगम अधिकारियों ने निवासियों को यह भी आश्वासन दिया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे।
निगम की अपील
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही किसी भी तरह के अतिक्रमण या गंदगी की सूचना तत्काल नगर निगम को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कार्रवाई में शामिल निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल