शासकीय दिव्यांग बाल गृह से भागा बच्चा, उनसे कराया जाता है काम
इंदौर: इंदौर के परदेसीपुरा स्थित शासकीय मानसिक विकलांग बालक गृह से एक बालक भाग गया, हालांकि, स्टाफ ने उसे गृह से तीन सौ मीटर दूर स्थित मंदिर से पकड़ लिया। जानकारी यह भी सामने आई है कि इस बालक गृह में रखे गए बालकों से अनावश्यक कार्य कराया जाता है। इससे बालक परेशान हो जाते हैं। कार्य के दबाव के कारण परिजन कुछ दिनों के लिए बालकों को अपने साथ ले जाते हैं। इस गृह में युगपुरुष आश्रम से शिफ्ट किए गए कुछ बालक भी हैं। तीन माह पूर्व युगपुरुष आश्रम में बीमारी के कारण 11 बालकों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने आश्रम की मान्यता निरस्त कर दी थी।
आठ कर्मचारियों का स्टाफ, फिर भी बालक करते हैं काम
इस शासकीय बालक गृह में कुल 40 बालक हैं। इनमें 32 बालक और आठ बालिकाएं हैं। यहां आठ कर्मचारियों का स्टाफ है। दो चौकीदार हैं, जबकि खाना बनाने और साफ-सफाई के लिए महिला कर्मचारी हैं, लेकिन यहां अधिकांश कार्य बालक ही करते हैं। नाबालिग बालक यहां झाड़ू-पोछा करते हैं। इसके अलावा उनसे रोटी बेलना, सब्जी काटना जैसे काम भी करवाए जाते हैं। इस गृह में बच्चों के लिए गर्म पानी के लिए गीजर नहीं है। बच्चे परिसर में लगे चूल्हे पर पानी गर्म करते हैं। कपड़े भी खुद ही धोते हैं। गृह प्रभारी नीता कुचेरिया ने बच्चे के गृह से भागने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि बच्चा गृह से भागा नहीं था। वह मंदिर गया था। स्टाफ उसे वापस ले आया। उन्होंने बच्चों से काम करवाने के आरोपों को निराधार बताया।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल