पार्षद कालरा हमले के आरोपी नेपाल में छिपे, जीतू भी उनके साथ, अब तक 16 गिरफ्तार
इंदौर । भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले को 16 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक 40 में से सिर्फ 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर गठित एसआईटी का काम भी ठंडा पड़ा है। हमले का मुख्य आरोपी पुलिस पार्षद जीतू यादव का भाई अभिषेक उर्फ अवि भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को पता चला है कि जीतू यादव के साथ अवि और अन्य आरोपी नेपाल में फरारी काट रहे है, हालांकि अभी इस केस में जीतू आरोपी नहीं बना है, लेकिन वह भी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शहर से गायब हो गया था। फरार कुछ आरोपियों के परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की है। उनके नेपाल में होने की जानकारी मिली है,हालांकि पुलिस को कोई दल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नहीं गया है।
16 लोग हो चुके है गिरफ्तार
हमले के 16 आरोपियों अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में यहीं बताया कि जीतू के भाई अवि ने ही सबको इकट्ठा किया था और पार्षद कालरा के सिंधी काॅलोनी के निवास पर ले गया था। कालरा के नहीं मिलने पर उनके नाबालिग बेटे के साथ आरोपियों ने बदसलूकी की थी और घर में तोड़फोड़ भी की।
पांच दिनों तक तो पुलिस और भाजपा संगठन आपसी विवाद मानकर मामले को ज्यादा तूल देने से बचता रहा, लेकिन पार्षद के बेटे के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने इसे गंभीरता से लिया और फिर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद तो जीतू को संगठन ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने भी महापौर परिषद सदस्य से यादव को हटा दिया।

केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन