भारतीय मूल के युवक साईं को अमेरिका में 8 साल की सजा
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस में हमला करने वाले भारतीय मूल के 19 वर्षीय युवा साईं वर्षीत कुंडला को न्यायालय ने 8 साल की सजा सुनाई है।
आरोपी का परिवार तेलंगाना के चंदन नगर का रहने वाला है। अमेरिकी न्यायालय के जज डेबनी फ्रेडरिक ने कहा भारतीय मूल का युवा नाजी विचारधारा से जुड़ा हुआ है। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता था। अदालत की कार्रवाई में आरोपी ने स्वीकार किया है। वह राष्ट्रपति को मारने साजिश पिछले 6 माह से रच रहा था।
उल्लेखनीय है सांईं वर्षित ने 22 में 2023 की शाम मिसौरी से डीसी वाशिंगटन पहुंचा था। उसने एक ट्रक किराए पर लिया था। रात 9:35 पर वह व्हाइट हाउस पहुंचा। उसने व्हाइट हाउस के उत्तरी हिस्से में ट्रैफिक बैरियर को ट्रक से टक्कर मार कर घुसने की कोशिश की। जिसमे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद अमेरिका में दहशत फैल गई थी। इस पूरे मामले की सुनवाई करने के बाद अमेरिका की अदालत ने उसे 8 साल की सजा सुनाई है।

Mamata Banerjee बोलीं—जनता नहीं हारी, हमें हराया गया
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव