पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों की सांसें अटकीं, अफरातफरी मची
चेन्नई: विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि आवाज सुनते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों के लिए रास्ता साफ कर दिया गया। वहीं ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
टला हादसा
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। ट्रेन रुकने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया। रेलवे के कर्मचारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचकर पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत करने में सक्रियता से जुटे वहीं, विल्लुपुरम रेलवे पुलिस ने भी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
सुबह 5.30 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन करीब 500 यात्रियों को लेकर विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही थी। ट्रेन सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से रवाना हुई थी। ट्रेन एक मोड़ पार कर रही थी, तभी उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया। ट्रेन के डिब्बे के पटरी से उतरने से इतनी तेज आवाज हुई कि लोको पायलट ने उसे सुन लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी। इस हादसे की वजह से विल्लुपुरम रूट पर सुबह 8.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। आपको बता दें कि विल्लुपुरम-पुडुचेरी मेमू एक छोटी दूरी की ट्रेन है, जो करीब 38 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज