गौहर महल में 16 जनवरी से होगा परी बाजार शुरू
भोपाल। भारतीय कला, संस्कृति और क्राफ्ट पर केंद्रित परी बाजार के पांचवें संस्करण का आयोजन 16 जनवरी से गौहर महल में होगा। यह महोत्सव 19 जनवरी तक चलेगा और महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। वुमन एजुकेशन इंपॉवरमेंट सोसाइटी और बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हर दिन कला और संस्कृति पर आधारित मंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस साल के महोत्सव की थीम मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध गोंड आर्ट को समर्पित की गई है। महोत्सव में बैतबाजी, विंटेज फैशन शो, पुस्तक चर्चा, संवाद सत्र, बैंड परफॉर्मेंस, ऑल इंडिया मुशायरा और सूफी नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही, मेंहदी, मेकअप, ओपन माइक और कैलीग्राफी जैसे प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। महोत्सव में फूड स्टॉल्स और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी होगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को बढ़ावा मिलेगा।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज