दिल्ली सीएम ने लोगों से मांगा चुनाव लड़ने चंदा, 40 लाख की है जरुरत
जनता से 100 से लेकर 1000 रुपए तक का योगदान देने की अपील
नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम आतिशी ने विधानसभा चुनावों के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए जनता से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान को चलाने और मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपए की जरुरत है। उन्होंने जनता से 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक का योगदान देने की अपील की है। सीएम आतिशी का कहना है कि यह जनता की मदद से संभव हो सकेगा और उनका समर्थन ही चुनावी अभियान की नींव बनेगा।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता हमारी राजनीति और विचारधारा का समर्थन करेगी। हर छोटा योगदान बड़ा बदलाव ला सकता है। अगर आप 100 या 1000 रुपए तक भी मदद करते हैं, तो यह हमारे चुनाव अभियान को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्राउड फंडिंग का सहारा लिया जा रहा है। आतिशी ने इसे जनता के साथ सीधा संवाद और भरोसे का माध्यम बताया। इस अपील से यह साफ होता है कि आतिशी जनभागीदारी पर जोर देते हुए अपने चुनाव अभियान को जनता के समर्थन से मजबूत बनाना चाहती हैं।

ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद