सलमान खान के फैन ने 1000 किमी साइकिल चलाकर की मुलाकात
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो किसी से छिपी नहीं है। सलमान खान लगातार 30 साल से फिल्मों में छाए रहते हैं और करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुके हैं। सलमान खान की दीवानगी में ही उनके एक फैन ने इस कड़कड़ाती ठंड में 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाकर उनसे मुलाकात की है। इतना ही नहीं इस जबरा फैन ने अपने घर से शुरू की ये यात्रा पहले प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की तरफ मोड़ी।
यहां पहुंचकर अनोखी गुहार लगाई और फिर मुंबई जाकर सलमान खान से भी मुलाकात कर डाली। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस जबरा फैन का नाम समीर है। समीर ने बीते कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से अपनी यात्रा शुरू की थी। समीर ने पहले जबलपुर से नई दिल्ली तक साइकिल चलाई। यहां जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाई। जिसमें समीर ने कहा कि हमें नेकी करने वाले इंसान को अपना आदर्श मानना चाहिए या फिर किसी गुंडे को।
अपनी गुहार की रिसीविंग लेकर समीर ने मुंबई का रास्ता तय करना शुरू किया और 6 दिन तक लगातार साइकिल चलाते रहे। इसके बाद समीर मुंबई पहुंचे और सलमान खान के घर के बाहर खड़े हो गए। जब सलमान खान को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने भी समीर से मिलने में देरी नहीं लगाई। सलमान खान तत्काल अपने घर से नीचे आए और समीर से मुलाकात कर उनकी तारीफ की। साथ ही सलमान खान ने अपने जबरा फैन के साथ तस्वीर भी खिंचाई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इस टीजर ने ही फैन्स को उत्साहित कर दिया था।
टीजर ने 24 घंटे में पुष्पा-2 का भी व्यूअरशिप मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सलमान खान की इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर मुरुगुदास ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसको लेकर सलमान खान और उनके फैन्स दोनों ही उत्साहित हैं। इससे पहले सलमान खान अपने पिता सलीम खान और उनके पार्टनर रहे जावेद अख्तर की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री में नजर आए थे। साथ ही सलमान खान अपने पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस-18 को होस्ट भी करते नजर आ रहे हैं। आज वीकेंड का वॉर है और सलमान खान को आज फिर से फैन्स टीवी पर देख सकते हैं।

भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान