सना खान दूसरी बार बनीं मां, बेटे के जन्म के बाद फैंस को दी खुशखबरी
टीवी एक्ट्रेस सना खान दूसरी बार मां बन गई हैं। सना ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। इसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। सना ने 5 जनवरी को अपने बेटे को जन्म दिया। सना ने वीडियो शेयर कर अपने मन की बात भी लिखी है।
कैप्शन पर लिखी ये बात
सना ने कैप्शन में लिखा, अल्लाह ताला ने हर चीज मुकद्दर में लिखी है। वक्त आने पर अल्लाह उसको अता करता है और जब अता करता है तो झोलियां खुशियों से भर देता है।
फैंस ने दी बधाई
सना खान की इस वीडियो पोस्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया है। उन्होंने सना को बच्चे के जन्म की बधाई भी दी है। एक ने लिखा- माशाअल्लाह, बहुत मुबारक हो। एक अन्य फैन ने लिखा-आपको बधाई भगवान आपको बहुत सारी खुशियां दें।
बीते वर्ष पहले बच्चे का किया स्वागत
बिग बॉस का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सना खान कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सना खान ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वे अपने पति और घर परिवार को देख रही हैं। सना खान ने सूरत में इस्लामिक पादरी मुफ्ती अनस सईद से 21 नवंबर 2020 में शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते वर्ष जुलाई में सना और अनस ने अपने पहले बच्चे सैय्यद तारिक जमील का स्वागत किया था। साल 2024 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार