दिल्ली। दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के चलते गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया। नोएडा सेक्टर-116 को छोड़कर लगभग सभी जगहों का AQI 300 से नीचे रहा। नोएडा सेक्टर-116 में AQI 479 दर्ज किया गया। उधर, शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। आज सुबह के समय कोहरे कम ही देखा गया है।

आज सुबह कहां कितना रहा AQI

स्थान                                    AQI
नोएडा सेक्टर-116                    479
दिल्ली वजीरपुर                        249
ITI जहांगीरपुरी दिल्ली               227
पंजाबी बाग दिल्ली                    245
मुंडका दिल्ली                          212
अलीपुर दिल्ली                         219
लोनी गाजियाबाद                     157
नोएडा सेक्टर-125                   155
इंदिरापुरम गाजियाबाद    1         82
गुरुग्राम                                   161

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान था किगुरुवार सुबह ज्यादातर स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा भी हो सकता है। लेकिन आज सुबह कोहरा बहुत कम देखा गया है।

न्यूनतम तापमान रह सकता है आठ डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 10-15 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और आठ डिग्री रह सकता है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को रहा ऐसा हाल
बता दें कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।यह पांच सालों में सबसे कम है। इससे पहले 2020 में एक जनवरी को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

साल के पहले दिन नहीं मिला AQI डाटा
साल के पहले दिन बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से NCR के किसी भी शहर का AQI डेटा नहीं मिल सका। तकनीकी खामी से CPCB के पोर्टल पर एयर क्वालिटी बुलेटिन ही जारी नहीं हुआ। वैसे यह तकनीकी खामी नववर्ष की पूर्वसंध्या मंगलवार से ही चल रही है। मंगलवार को बुलेटिन तो जारी हुआ, लेकिन समीर एप नहीं चला। बुधवार को समीर एप भी अपराहृन तीन बजे के बाद अपडेट नहीं हुआ। अपराहृन तीन बजे दिल्ली का AQI 278 रहा, जो कि खराब श्रेणी में आता है।