कौन बनेगा मानसिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से अशक्त व्यक्तियों का पालन हार

सारंगपुर। जिसका बौद्धिक विकास स्तर उसकी उम्र के अन्य बच्चों की अपेक्षा कम होता है। हमारे समाज में मंद बुद्धि बच्चा उसे कहा जाता है। इसकी वजह से उसका बोलचाल का तरीका व व्यवहार सामान्य से काफी अलग होता है। किसी भी परिवार में मंद बुद्धि बच्चे का आना अभिशाप माना जाता है। उसके साथ असामान्य व्यवहार किया जाता है और कई बार तो उसका नाम ही पगला रख दिया जाता है। यह बच्चा पास-पड़ोस व कई बार तो घर वालों के भी मजाक का पात्र बनता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से अशक्त व्यक्ति भी आज के भाग दौड़ से भरे जीवन की एक कड़वी सच्चाई है। सारंगपुर सहित आसपास के ग्रामिण क्षैत्रो की सड़को पर ऐसे कई मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति घुमते देखे जा सकते है। जिन्हे उपचार की सख्त आवश्यकता है। ऐसे मे इन मानसिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से अशक्त व्यक्तियों का पालन हार कौन बनेगा। बेघर अथवा नि:सहाय मानसिक अशक्तताग्रस्त व्यक्ति के मामले में जिम्मेदार मौन है। इन्हे मनो चिकित्सक के पास कौन पहुचायेगा। मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध बेकाबू हो रही भावनात्मक सोच से है। ऐसे समय में जब चारों तरफ नकारात्मक महौल हो तब हर किसी को मनो चिकित्सक के सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। इससे शिकार लोगों को मनो चिकित्सक तक जरुर पहुचाना चाहिए। देखने मे यहा भी आया है कि कोरोना महामारी ने हर किसी की जिंदगी को प्रभावित किया है। उस दौर में लोगों ने अपनो को खोया, नौकरी खोई, बिजनेस का नुकसान हुआ और पढ़ाई पर असर हुआ। इन सबका असर लोगों की सेहत पर पड़ा। लोग मानसिक रुप से बीमार होने के साथ साथ तनाव, डिप्रेशन और अकेलेपन के शिकार हुए। इसमें बच्चे, जवान और बूढ़े हर वर्ग के लोग शामिल हैं। कई सर्वे में यह भी पता चला है कि महामारी में बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य की वजह से नशीली पदार्थों का सेवन भी बढ़ा है।
इनका कहना है
इस सम्बंध मे सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।
संजय उपाध्याय, एसडीएम सारंगपुर

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’